आप सभी को पता होगा कि व्हाट्सएप्प रोज रात मे आपके पूरे चैट का बैकअप लेता है और उस फाईल को आपके व्हाट्सएप्प फोल्डर के Database फोल्डर मे Save करता है।
इसके अलावा आप अपने किसी भी पर्सनल चैट को किसी को भी ई-मेल कर सकते हैं वो भी फोटोज और विडियो के साथ। किसी खास चैट को ई-मेल करने के लिए Setting >> Chats >> Chat History मे जाकर ई-मेल चैट पर क्लिक करना होता है। उसके बाद आपका चैट बॉक्स खुल जाएगा, उसमे से जिस चैट को Mail करना है उसे सेलेकट कर लेना है और फिर एक ऑप्शन आएगा Without Media और Attach Media.
अपनी पसंद का ऑप्शन सेलेकट करने पर आपको ईमेल का ऑप्शन दिखेगा जहां आप रिसीवर का ई-मेल आईडी डाल कर उस पूरे चैट को उसे Send कर सकते हैं।
आपके फोन को Remotely कंट्रोल कर के
कुछ सॉफ्टवेयर/एप्प जैसे Teamviewr, Quick Support, Airdroid है जिनकी मदद से कोई भी आपके मोबाईल फोन को दूर बैठकर ही अपने कंप्यूटर मे चला सकता है।
अगर इनमे से कोई भी सॉफ्टवेयर/एप्प आपके मोबाईल मे बिना आपकी जानकारी के Install हो तो उसे उसी वक्त Uninstall कर दें। इसके अलावा कोई भी ऐसा सॉफ्टवेयर या एप्प जो आपने Install नही किया हो और फिर भी वो आपके मोबाईल मे Install दिखा रहा है तो उसे भी Uninstall कर दें।
ये तो मैने आपके लिये बताया लेकिन ऐसा कोई भी आपके साथ कर सकता है।
ये तो था व्हाट्सएप्प हैंकिंग का तरीका। ये तरीका यहाँ बताना इसलिए जरूरी था क्युँकि ऐसा कोई भी आपके साथ कर सकता है और आपको पता भी नही चलेगा लेकिन ये पोस्ट पढने के बाद आपको भी इन तरीको के बारे मे पता चल गया है तो मै उम्मीद करता हूँ आगे से आप सावधान रहेंगे।
अब जानते है अपने
व्हाट्सएप्प को हैक होने से बचाने के उपाए के बारे में।
Tips for Prevent Whatsapp Hacking
➤ सबसे पहला और बेस्ट उपाए है App Lock का यूज करना। App Lock से आप अपने मैसेज, कॉल और व्हाट्सएप्प को Lock रखें, जिससे कोई भी न तो आपका मैसेज पढ पाएगा और न ही व्हाट्सएप्प खोल पाएगा।
अगर आपके मोबाईल मे App Lock नही है या कौन सा एप्प आपके मोबाईल के अच्छा रहेगा, ये तय नही कर पा रहे हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढें:-
➤ दूसरा उपाए- किसी ने आपके व्हाट्सएप्प का QR Code स्कैन किया है या नही ये चेक करने के लिए आप अपने व्हाट्सएप्प के व्हाट्सएप्प वेब मे जाईये जो कि सेटिंग के ऊपर मिलेगा।
अगर आपका QR Code स्कैन हुआ है तो वहाँ Logged In Computers लिखा आएगा और विन्डोज का नाम भी लिखा होगा, साथ मे Last Active भी दिखेगा। आपको सिर्फ इतना करना है कि वहाँ Logged Out From All Computers लिखा होगा, उस पर टच कर देना है।
टच करते ही आप सभी कंप्यूटर्स/लैपटॉप्स से Logout हो जाइएगा।
➤ तीसरा उपाए- Two-Step Verification. व्हाट्सएप्प ने अभी कुछ दिन पहले ही Two-Step Verification फीचर्स एड किया है। ये अब तक का सबसे सिक्योर फीचर्स माना जा रहा है।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप्प को अपडेट करना होगा। उसके बाद आप व्हाट्सएप्प के Setting >> Account मे जाइए। वहाँ Two-Step Verification लिखा दिखेगा। उसे टच करिये। अब आपके सामने एक स्क्रीन आएगा जिस पर Enable लिखा होगा। Enable पर टच करने पर आपसे आपकी पसंद का 6 डिजिट कोड सेट करने को कहा जाएगा।
कोड सेट करते ही ई-मेल पूछा जाएगा जो कि ऑप्शनल है आप चाहे तो ई-मेल नही भी दे सकते है।
इस Two-Step Verification का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर कोई आपके मोबाईल से किसी भी तरह आपका व्हाट्सएप्प कोड चुरा ले और फिर अपने मोबाईल मे आपका व्हाट्सएप्प खोलना चाहे तो व्हाट्सएप्प उससे वो 6 डिजिट कोड मांगेगा जो आपने Two-Step Verification मे सेट किया था।
अब उस व्यक्ति को तो आपका कोड मालूम होगा नही तो वो चाह कर भी आपका व्हाट्सएप्प खोल नही पाएगा।
दोस्तों, ये था व्हाट्सएप्प हैकिंग Tricks और उससे बचने का उपाय। उम्मीद करता हूँ आपको आज का पोस्ट पसंद आया होगा। कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट या ई-मेल कर के जरूर बताएं और हमारे पोस्ट को अपने इनबॉक्स मे पढने के लिए हमे सब्सक्राईब करना मत भुलिएगा। धन्यवाद!!!!