Google AI क्या है

कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नाम तो आपने सुना ही होगा। इसका तात्पर्य ऐसी बुद्धिमत्ता से है जो न तो मानव की बुद्धि से बना होता है न ही जानवरो की बुद्धि से। तो आखिर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) क्या है?

Science की दुनिया में इसे मशीनी इंटेलीजेंस के नाम से जाना जाता है। यह प्राकृतिक बुद्धि के बिल्कुल बिपरीत होती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से गूगल एआई के बारे में सभी जानकारी देंगे। जैसे - गूगल एआई क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है।

मशीन ई लर्निंग को ध्यान में रखते हुए गूगल AI for Social Good कार्यक्रम चला रहा है जिसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक को बढावा देना है। और इसका इस्तेमाल और फायदा सभी को मिलने वाला है।

वैसे इसका इस्तेमाल हम दैनिक जीवन में अवश्य करते है लेकिन हमें पता नहीं होता है कि Google AI क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें? आज इस पोस्ट में हम आपके सवालों के जवाब लेकर आयें है। इसके लिए पूरा पोस्ट जरूर पढे़।

गूगल AI क्या है -

AI का Full Form Artificial intelligence है। जिसका अर्थ कृत्रिम बुद्धिमत्ता है। यह गूगल का ऐसा विभाग जिसमे सिर्फ कृत्रिम बुद्धिमत्ता में ही काम किया जाता है। इसकी शुरूवात Google CEO सुंदर पिचाई ने 2017 में करायी थी।

इसका मकसद दुनिया की सभी जानकारियों को इकट्ठा करके उसे सरल और रोमांचक तरीके से पेश करना है। और दुनिया की सभी समस्याओं को हल करके मदद करना है।

गूगल एआई दिन प्रतिदिन सरल होता जा रहा है। चाहे अपने दोस्तों या रिश्तेदार की तस्वीरें खोजना हो, google translate की सहायता से दूसरे देशों की भाषा पढना हो या दूर देश में बैठे आदमी को ईमेल करना हो। इन सब को गूगल एआई ने ही तो बनाया है। और खास बात अब तो स्वास्थ्य समस्या के लिए भी कई एआई प्लान आ चुके है।

यह हर प्रकार की समस्या को हल करने में सक्ष्म है। चाहे वह छोटी हो या बडी़। अतः यह सभी के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

Google AI का इस्तेमाल कैसे करते है -

गूगल एआई का इस्तेमाल या उपयोग करने के लिए आप Google AI की Original Website में जाये और आपको यहां कई कैटेगरी मिलेंगी। लेकिन आपको वही चुनना है जिसके बारें में आप जानना चाहतें है।

इसकी सहायता से न आप सिर्फ दिमागी रूप से सजग बन सकते है बल्कि इसके द्वारा अपने आप को शिक्षित कर सकते है। और अपने अंदर कौशल विकसित कर सकते है।

चलिए जानते है इसके अंतर्गत आपको क्या -2 मिलेगा -
  1. इसका उपयोग अपनी मित्रों की तस्वीरें सर्च कर सकते है। इसके लिए गूगल फोटो लाइब्रेरी में जाना पड़ता है।
  2. गूगल प्ले म्यूजिक से मधुर संगीत सुनने के लिए।
  3. Pixel to Protect की सहायता से फोटो में धुधलापन लाने के लिए।
  4. मशीन लर्निंग सीखने के लिए।
  5. जीमेल में अॉटो रिप्लाई चालू करने के लिए।
  6. पुराने मैसेज का जवाब देने में।
  7. गूगल प्ले स्टोर में Apps की समीक्षा करने के लिए।
  8. दूसरी भाषाओं में बातचीत के लिए।
  9. गूगल मैप से Location पता करने के लिए।
  10. दुनिया को ब्राउज करने में।
  11. यात्रा व कार्यक्रम योजना बनाने के लिए।

तो आपको पता चल गया होगा कि गूगल एआई का इस्तेमाल कैसे कर सकते है। वैसे आप इनका use daily life में अवश्य करते होंगे।

यदि पोस्ट पसंद आये तो शेयर करना न भूलें और अपने दोस्तों को नयी जानकारी ये अवगत करायें।
Google AI क्या है Google AI क्या है Reviewed by Sagar Kumar on Tuesday, June 01, 2021 Rating: 5

Recent Posts

Recent