MS Excel क्या है ? Learn ms excel in hindi free. - AdviceSagar
क्या आप जानते है ms excel क्या है , इसका उपयोग कहा होता है ? इसको क्यों इस्तेमाल किया जाता है और इसके क्या-क्या काम है ? अगर आपका जवाब नहीं है तो tension मत लीजिये आज आपको आपके सारे सवालो का जवाब मिल जायेगा और साथ ही आपको ms excel notes in hindi or english pdf free download links भी मिलेंगे जिससे आप excel के notes english और hindi में free में download कर पाएंगे।
मैं आपको ये भी बताऊंगा की Ms word, Ms excel, Ms powerpoint, Ms onenote etc के latest versions को kisi भी slowest computer में भी free में कैसे चला सकते है ?
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका AdviceSagar पर और आज का हमारा topic है “ms excel क्या है , what is ms excel in hindi“. तो Microsoft Excel के बारे में जानने से पहले हम ये जानते है की इसकी शुरुआत कब हुई थी। Microsoft excel spreadsheet application 1985 में microsoft corporation द्वारा launch की गयी थी।
Ms excel की meaning/full form है Microsoft excel और ये एक ऐसा spreadsheet program है जो ms office की applications में से एक है। excel में एक table होती है जिसमे बहुत सारे columns और rows होती है जिसमे हम data भर सकते है और उसमे mathematical formulas से फेर-बदल भी कर सकते है।
क्यूंकि इसमें data लिखना और कितनी भी बड़ी calculation करना काफी आसान है तो इसलिए government से लेकर private दफ्तरों में भी ms excel का ही इस्तेमाल किया जाता है।
Ms excel का इस्तेमाल data को calculation, analysis और visualization करने के लिए किया जाता है। excel एक बहुत ही मशहूर workplace application है ये business के system को organize करने में मदद करता है।
Microsot excel students, managers, freelancers, bloggers, entreprenuers, companies, retailers, teachers, और distributers etc. के द्वारा बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
मुझे नहीं लगता की कोई भी company चाहे वो छोटी हो या बड़ी बिना excel के इस्तेमाल के ज़्यादा productive बन पाती।
Ms excel application किसी भी business में अलग-अलग कामो के लिए इस्तेमाल किया जाता है जैसे कोई goal set करना, budget तय करना, team management, accounts management, कमाई और खर्चे का हिसाब और client’s का data बना कर रखना etc.
Ms excel window दिखने में बहुत पेचीदा लगती है लेकिन अगर आपको उसके सभी features की जानकारी हो तो आप उसे आसानी से सिख सकते है। इस article के last में मैंने ms excel notes in hindi or english pdf download links भी दिए है जिससे आप microsoft excel के notes आसानी से download करके उसे समझ सकते है और excel चलाना भी सिख सकते है। लेकिन उससे पहले चलिए ms excel window में मौजूद सभी tools को समझते हैं।
Office button को file button भी कहा जाता है excel window के top left corner में होता है। इसमें ये options आते है New, Open, Save, Save As, Print, Close, Share और Options.
ये office button के right side में होता है और इसमें एक तरह से quick shortcuts होते है जैसे New, Open, Save, Undo, Redo, Quick print etc. आप चाहे तो इसमें ज़्यादा काम में आने वाली commands को add भी कर सकते है।
Title bar में file का नाम show होता है। जब तक आप अपना data/file save नहीं करेंगे तब तक title bar में Book1 लिखा हुआ आएगा और जब आप अपनी file save कर लेंगे या फिर पहले से बनी file open करेंगे तो file का नाम show होगा।
Excel window spreadsheet के ऊपर जितने भी icons या buttons आते है और ये सब जिस बॉक्स में show हो रहे है उसे ribbon कहते है।
Title bar के बिलकुल निचे जो bar show होती है उसे menu bar कहते है इसमें ये options आते है Home, Insert, Page layout, Formulas, Data, Review और View. इस bar को tab bar भी कहते है क्यूंकि इसमें जितने भी options उनपर click करने पर अलग-अलग tab ही खुलते है और हर एक tab की अपनी ribbon होती है।
Ms Excel window में हमने spreadsheet पर जो cell select कर रखा होगा name box में उसका नाम show होता है। हम चाहे तो name box में cell का नाम डालकर उसे ढूंढ भी सकते है।
ये name box के बिलकुल बराबर में होती है। ms excel में type किये हुए formula को आप formula bar में देख सकते है और उस formula का answer आपको cell में दिखाई देगा।
ये spreadsheet के बिलकुल निचे होती है इसमें आपको zoom level का option मिलता है जिससे आप sheet को zoom in या zoom out भी कर सकते है और right click करके और भी options select कर सकते है।
ये Excel window के left side और down side में होता है इससे आप spreadsheet को ऊपर-निचे या दाएं-बाएं खिसका सकते है।
इसे spreadsheet कहते है इसी में ही file का सारा data और text लिखा जाता है। Text area columns और rows में बटा होता है।
ये status bar यानि जहा से zoom level adjust करते है उसके बराबर में होता है और इसे आप sheet का layout change कर सकते है।
तो ये थी microsoft excel की कुछ basic जानकारी। अब इतनी ही जानकारी के बाद अगर आप excel window को देखेंगे तो वो आपको इतनी पेचीदा नहीं लगेगी। लेकिन सिर्फ इतनी knowledge से आप ठीक से excel नहीं चला पाएंगे।
तो इसलिए आपको excel को और study करना पड़ेगा। excel सीखना इतना मुश्किल भी नहीं है आप कुछ ही दिनों में इसे अच्छे से चलना सिख जायेंगे।
जो download link निचे दिए गए है उनपर click करने के बाद google drive खुलेगी जिससे आप उन notes को pdf format में download भी कर सकते है। मैं ये बात आपको बताना चाहता हु की निचे दिए गए notes मैंने खुद नहीं बनाये है और उन notes पर मेरा कोई हक़ नहीं है, लेकिन मैंने बहुत research की और फिर आपके लिए best ms excel notes ढूंढे हैं। ये notes जिन websites से लिए गए है उनका URL pdf notes में ही mension है तो अगर आप उन websites पर जाना चाहे तो जा सकते है
Ms excel notes in hindi pdf free download link / 5 Pages
Ms excel notes in english pdf free download link / 135 pages
Microsoft excel एक बहुत ही high power consuming software है जिसके latest version को चलाने के लिए आपको बहुत powerful computer की ज़रूरत पड़ेगी। और ये एक paid software है तो इसको आप free में नहीं चला सकते। हलाकि आप excel के कुछ versions को download करके illegally चला सकते है लेकिन वो करना ठीक नहीं है।
तो आज जो तरीका मैं आपको बताने वाला हूँ इसकी सबसे अच्छी बात यही है की ये बिलकुल legal है और आप इस तरीके से Ms Office के और भी सारे software के बिलकुल latest versions भी किसी भी computer में चला सकते है।
इसके लिए बस आपके पास internet connection होना चाहिए और एक microsoft account. ms account बनाने के लिए आपके पास gmail id होना ज़रूरी है। तो चलिए अब जानते है की excel free में कैसे चलाना है।
Office.com deshboard
सबसे पहले आपको microsoft की website office.com पर जाना है और वहाँ जाकर Microsoft account बनाना है उसके बाद website के dashboard पर ही आपको Ms office के सारे software के साथ-साथ microsoft के और भी कुछ paid software मिलेंगे जैसा की ऊपर image में दिखाया गया है। इन softwares को आप बिलकुल free में चला सकते है।
आपको इन softwares को चलाने के लिए pay तब करना पड़ेगा जब आप इन्हे अपने कंप्यूटर में install करेंगे लेकिन अगर आप इन्हे online ही चलाएंगे तो आप इन्हे फ्री में ही जब चाहे तब चला सकते है। इस तरह से इन softwares को use करना बिलकुल legal है और इसकी सबसे अच्छी बात ये है की आपका PC चाहे कितना ही slow क्यों ना हो लेकिन उससे उन online software की performance पर बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ेगा।
तो आज मैंने आपको लगभग सब बता दिया है की ms excel क्या होता है , इसका इस्तेमाल कहा होता है, excel के notes कहा से ले, इसको free में कैसे चलाए और इसकी कुछ basic जानकारी भी दी है जिससे आपको MS Excel Microsoft Office को समझने में ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।
ये article आपको केसा लगा और Ms excel को लेकर आपके मन में अब भी कोई सवाल या सुझाव है तो हमे comment करके ज़रूर बताये और इस article को अपने friends और family के साथ भी ज़रूर share करे।