ABVP का Full Form क्या है? ABVP क्या है? ABVP History - AdviceSagar
ABVP के बारे में अपने Newspapers या टीवी में सुना होगा और आप जानते है कि यह एक छात्र संगठन है और अभी पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं जैसे कन्हैया कुमार को लेकर हुआ विवाद जिसमे उन्होंने कॉलेज में नारे लगाये थे या गुरमेहर कौर वाले विवाद में भी ABVP का नाम आया था तो चलिए जानते है एबीवीपी के बारे में कुछ और बाते और जानते है ABVP history के बारे में कुछ जानकारियां
ABVP का पूरा नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और यह Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) का ही एक अंग है और इसी संगठन की छात्र इकाई है | यह दुनिया के कुछ सबसे बड़े छात्र संगठनो में से एक है जिसमे 30 लाख से भी अधिक छात्र है और इनकी संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है | यह चूँकि आरएसएस की ही एक इकाई है इसलिए यह RSS के ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा ‘ के साथ मिलकर काम करती है और एक तरह से बीजेपी के साथ भी कई तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लेती है | ABVP की स्थापना लगभग 1948 में हुई और ऑफिसियल तौर पर यह 9 July 1949 को रजिस्टर हुई | इसकी स्थापना का मुख्य मकसद था युवाओं को और छात्रों को संगठित करना और उनकी उर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए उपयोग में लाना |
हालाँकि ABVP का विवादों से गहरा नाता रहा है और शुरुआत के साथ ही 1961 के बाद से कई हिन्दू-मुस्लिम दंगो में संगठन का नाम आया है | हालाँकि 1970 के दशक में एबीवीपी ने उन भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाये जिन्हें दूसरे कम्युनिस्ट छात्र group काफी समय से उठाते चले आ रहे थे लेकिन उसके बाद मुख्य लाइमलाइट जो संगठन को मिली वो तब मिली जब JP Movement का हिस्सा बनने के लिए कई दूसरे छात्र संगठनों के साथ ABVP ने भी हिस्सा लिया | JP मूवमेंट इंदिरा गाँधी की सरकार के खिलाफ शुरू किया गया एक मूवमेंट था जो सामाजिक कार्यकर्त्ता Jayaprakash Narayan ने शुरू किया सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ | उसके बाद ABVP के मेम्बेर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पहचान और भी बेहतर होने लगी थी |
1974 के साल में एबीवीपी के पास करीब 160,000 मेम्बेर्स थे और करीब 790 कैंपस में इन्होने अपनी प्रेसेंस दिखाई और इसके साथ ही बहुत सी फेमस यूनिवर्सिटी में छात्र चुनावों के जरिये उन्होंने अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी | 1983 आते आते संगठन में छात्रो की संख्या 2.5 lac से अधिक हो गयी और 1100 ब्रान्चेस पूरे देश में हो गयी | अब 90 के दशक में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के बाद से संगठन की लोकप्रियता में बड़ी तेजी से वृद्धि हुई और 2016 तक एबीवीपी के अनुसार उनके 30 लाख से अधिक सदस्य है जिसके अनुसार वो देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है |
ABVP जिन चीजो या एक्टिविटी की वजह से विवादों में या चर्चा में रहा है वो कुछ निम्न है –
तो ये कुछ मुद्दे है जिन्हें लेकर एबीवीपी पर समय समय पर आरोप लगते रहे है और इसके अलावा भी बहुत सी सामाजिक घटनाएँ जो राजनीति से जुडी होती है उन्हें लेकर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप होते रहते है |
तो ये है ABVP History in hindi और किसी भी तरह के सवाल के लिए आप हमे ईमेल कर सकते है और hindi history updates रेगुलर पाने के लिए आप नीचे दिए लाल रंग के घंटे के निशान पर क्लिक कर सकते है या हमे फेसबुक पर भी follow कर सकते है |