Captcha क्या है? Full-Form, Captcha के प्रकार और फायदा
दोस्तों आप सभी कभी किसी website में signup करते है तो वह website आप को एक image दिखाती है और आप को उस image में दिखाई दे रहे टेक्स्ट को निचे के इनपुट box में टाइप करना होता है| तभी वह website आप को register करती है| जैसे gmail का account बनाते समय, facebook का account बनाते समय, या रेलवे का टिकट बुकिंग के समय , वैसे जब यह कोड आपके सामने आता होगा तो बहुत ही बुरा लगता होगा| इसे देख कर मुझे बहुत ही निराशा होती है| की यह क्या सामने आ गया| दरअसल यह एक captcha code है|
पहले तो मैं आप लोगो को इसका पूरा नाम बता देता हूँ की इसका पूरा नाम Complete Automated Public Turing Test To Tell Computers and Human Apart है| सर्वप्रथम captcha को इसको 1993 में में समानांतर में काम कर रहे दो समूहों द्वारा विकसित किया गया था | पहला समूह मार्क डी। लिलिब्र्रिज, मार्टिन आबादी, कृष्णा भारत, और एंड्र्यू जेड ब्रोडर था और दूसरा समूह एरन रेशेफ, गिली रानान और एलोन सोलन का था| लेकिन सन 2003 में Luis Von Ahn, Manuel Blum, Nicholas Hopper और John Langford के द्वारा इसको और बेहतर तरीके से डेवेलोप कर के लाया गया|
CAPTCHA FULL FORM – COMPLETELY AUTOMATED PUBLIC TURING TEST TO TELL COMPUTERS AND HUMANS APART
Text recognition based – इस प्रकार के captcha में कुछ टेक्स्ट आते है जिनको पहचान कर उनको website में लिखना होता है| सभी टेक्स्ट को सही से पहचानने के बाद ही आप उस website पर अपने कार्य को पूर्ण कर सकते है|
Image recognition based- इस प्रकार के captcha में यूजर के सामने कुछ image आते है और उसे यूजर को पहचानना पड़ता है सही image को पहचानने के बाद ही आप उस website पर अपने कार्य को कर सकते है| यदि आप image सही ढंग से नहीं पहचान पाते है तो आप उस website का यूज़ नहीं कर पाएंगे|
Logic questions based- इस प्रकार के captcha में यूजर के सामने कुछ logical type ke question पूछे जाते है| और यूजर को उन question का जवाब देना होता है| यदि इन प्रशनो का उत्तर सही नहीं हुआ तो आप उस website का यूज़ नहीं कर पाएंगे|
User interaction based- इस प्रकार के captcha में यूजर को code को हल करने के लिए कुछ interection based question को हल करना पढता है तभी यूजर उस website का इस्तेमाल कर सकता है|
Internet की Online दुनिया में सबसे बड़ा काम है अपने data को सुरक्षित और पर्सनल रखना जिसका पहला कदम यही है| इससे आप अपनी website में आने वाले bots और spamming को बड़ी ही आसानी से रोक सकते है| क्योकि अब तक इसको solve करने के लिए कोई robot नहीं बना है| इसको इस तरह से बनाया गया है की इसे केवल मनुष्य ही solve कर सके| और इस code को केवल मनुष्य ही solve करेंगे तो website पर bots और spamming खुद ब खुद कम हो जाएगी| इस code के द्वारा एक ऐसा security test तैयार किया जाता है जो किसी भी bots के समझ से परे होता है| इसके कुछ विशेष फायदे निम्न है-
सबसे बड़ी बात यह है की यह एक ऐसी security है जिसे किसी robot या मशीन के द्वारा नहीं भेदा जा सकता है| यह हमारे website को सुरक्षित रखने का पहला कदम है| इसको इस प्रकार से डिजाईन किया जाता है की इसे किसी भी OCR (optical character reader) technology के द्वारा नहीं पहचाना जा सकता है क्योकि इसकी कोडिंग करते वक्त ही programmer इसमे image, text और number को add करके इसे इस प्रकार से बिगाड़ कर रख देता है| की कोई भी OCR इसे रीड ना कर सके| और bots तथा spamming से website सुरक्षित रहे|
हम कह सकते है की इसमे Artificial Intelligence का इस्तेमाल करके इसका निर्माण किया जाता है| इसका मुख्य उद्देश्य है इंसानों को verify करना|
सोचिये यदि कोई कोई ब्यक्ति Computer की मदद से किसी website पर एक account बनाना चाहता है| तो वह सारी जानकरी कुछ ही सेकंड में website के रजिस्ट्रेशन पेज पर फिल कर देगा लेकिन उसका computer या robot captcha code को रीड नहीं कर पायेगा और यूज़ solve नहीं कर पायेगा| क्योकि वाह robot मनुष्यों की तरह सोच नहीं सकता है| जिससे वह ब्यक्ति आटोमेटिक तरीके से किसी भी website पर account नहीं बना पायेगा| और website bots से बच जाएगी|
आजकल कुछ Advanced Pattern Recognition Software और Mahine Learning Algorithms आ चुके है| जो कुछ हद तक Captcha Code को रीड कर सकते है| लेकिन यदि आप ध्यान दिए होंगे तो जानते होंगे की जिस तेज़ी से इसको रीड करने पर hacker कुछ software develop कर रहे है|
उसी तेज़ी से software developer captcha code को कठिन से कठिन बनाते जा रहे है| पहले google का जो captcha code होता था वह text को पहचान कर टाइप करना होता था| लेकिन अब जो captcha आ रहा है उसमे 8,9,12 image होते है जिनको पहचान कर उन पर क्लिक करना होता है| जो सिर्फ और सिर्फ मनुष्य ही कर सकता है| कोई bots के बस की बात नहीं है|
मुझे उम्मीद है की आप आप लोगो को मेरा यह लेख पसंद आया होगा captcha code kay hota hai aur isse kya fayada hai? मैं आप लोगो के लिए इसी तरह नए नए विषयों पर लेख लिखता रहूँगा| जिससे आप लोगो को जानकारी मे बढोतरी होती रहे| इसे आप अपने मित्रो के साथ facebook, twitter पर शेयर करे|