Speed Post Service कैसे use करें और Complaint कहाँ करें
पूर्व समय में भारत की डाक सेवा अपने धीमे कामकाज के लिए बदनाम थी। परंतु वर्तमान समय में Speed Post सेवा अत्यंत त्वरित और सटीक बनती जा रही है। वैसे तो खत भेजने वाले सामान्य नागरिकों को पता होता ही है की स्पीड पोस्ट (Speed Post) सेवा का उपयोग कैसे करें पर फिर भी इस प्रणाली का उपयोग करते समय ध्यान में रखने लायक कुछ बाते हैं जिनहे यहाँ बताया गया है।
भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वैबसाइट (official website) पर जा कर अपना ट्रेकिंग नंबर यानि कंसाइनमेंट नंबर डालना है, यह नंबर आप की भुगतान रसीद (Payment Sleep) में लिखा होगा। उसके बाद केपचा प्रणाली का सामान्य ज्ञान का जवाब देना होगा जिस से यह सिद्ध हो सके की आप एक इन्सान हैं। और अंत में गो या सबमिट का बटन दबाना होगा। इतना करने से आप के खत / पार्सल की पूरी जानकरी दिख जाएगी। एसएमएस के ज़रिये अपना खत / पार्सल ट्रेक करने के लिए POST TRACK लिख कर 166 पर या फिर 51969 पर भेज दें।
दिल्ली फोन-1800119888 ईमेल- spc॰delhi@indianpost॰gov॰in
मुंबई फोन- 02226156125 ईमेल- spc॰mumbai@indianpost॰gov॰in
चेन्नई फोन- 04422313282 ईमेल- spc॰chennai@indianpost॰gov॰in
कोलकाता फोन- 03322120476 ईमेल- spc॰kolkata@indianpost॰gov॰in
विशेष– स्पीड पोस्ट के इन नंबर और ई मेल खातों पर शिकायत दर्ज कराने से पूर्व अपने नजदीकी पोस्ट विभाग से अपनी समस्या साझा करें ताकि वह लोग ये ना कह सकें की हमें तो फरियाद मिली ही नहीं है।