आपको TV देखना क्यों छोड़ देना चाहिये? 4 बड़े कारण - AdviceSagar
अक्सर हम अपने घर में बड़े-बुजुर्ग से यह बात कहते हुए सुनते हैं कि बेटा ज्यादा टीवी मत देखो.यह सेहत के लिए सही नहीं है,इससे आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है या ऐसे ही बहुत से कारण जो हमें बताया या समझाया जाता है.
लेकिन इन सब बातों का हमारे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता.हम थोड़ी देर के लिए उनकी बातों को मान कर टीवी बंद कर देते हैं और कुछ देर बाद उनके कहीं चले जाने के बाद वापस से टीवी चालू कर लेते हैं.
अगर आपका भी व्यवहार टीवी के प्रति ऐसा ही है तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है.यह मनुष्य का स्वाभाविक प्रकृति है.जब तक हमें सही कारण का एहसास नहीं होता हम सही निर्णय नहीं ले पाते हैं.
तो चलिए कुछ strong reasons को देख लेते हैं जिन्हें जान कर आपकी सोच में फर्क आएगा.हम यहाँ जितने भी कारण बतायेंगे आप सभी से इस्तेफाक रखेंगे,और उससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे.
हम सही को गलत और गलत जो सही समझने लगते हैं,क्योंकि हमारा brain wash कर के गलत धारणाओं को हमारे जहन में उतार दिया जाता है.इसे इतने व्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया जाता है कि हमें पता भी नहीं चल पता की हमारा brain wash किया जा चूका है.
चलिए दैनिक जीवन में होने वाले कुछ उदाहण की मदद से इसे समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर टीवी देख कर हमारी सोच किस तरह से बदल रहा है.
यह सिलसिला लगातार चलता रहता है हमें रोज कहीं ना कहीं लडाई-झगडे, दंगे-फसाद का समाचार देखने या सुनने को मिल ही जाता है.यह कभी हिन्दू-मुस्लिम तो कभी दलित को लेकर होता रहता है.
जैसा की कहा गया है न कि अगर बार बार किसी झूठ को देखा जाये तो वह भी सच प्रतीत होने लगता है.
यही बात यहाँ पर भी लागु होती हैं जब हम रोज कुछ इसी तरह के समाचार से रूबरू होते रहते हैं तो यह बात हमारे अवचेतन मन में जगह बना लेती है.और हमारे सोचने का दृष्टिकोण बदलने लगता है.
इस तरह के समाचार को बार बार देखने के बाद हिन्दू मुस्लिम को सही नहीं समझता और मुस्लिम हिन्दू को.
मेरी आपसे सिर्फ एक गुजारिश है कि सच्चाई देखने के लिए सिर्फ आँख ही नहीं दिमाग भी खुला रखें.
किसी एक की बात आपको गलत लग सकता है,2 की बात गलत लग सकता है लेकिन अगर एक ही बात बहुत से लोग बार बार कहें तो वह गलत बात भी सही लगने लगाती है. इसी फोर्मुले का इस्तेमाल आज के समय में किया जा रहा है.
आपको एक ही चीज को घुमा फिरा कर दिखाया जाता है, और धीरे धीरे आपको वह बात सच लगने लगाती है,जो कभी सच था ही नहीं.
अगर आप चाहते है की आपके दिमाग को कोई और कण्ट्रोल ना करे तो आपको टीवी देखना छोड़ देना चहिये. नहीं तो आपको पता भी नहीं चलेगा की कब आपकी स्वतंत्रता छीन गयी.और आपके ऊपर किसी और का नियंत्रण हो गया.
Hello Friends, मैं आशा करता हूँ की आपको ये आपको टीवी देखना क्यों छोड़ देना चाहिये? 4 बड़े कारण.Side Effects Of Television - AdviceSagar post पसंद आई होगी. अगर आपको इस post से related कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे comment करें और इस post को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें.