Account को एक Branch से दूसरे Branch कैसे Transfer करें? - AdviceSagar
क्योंकि हमें अक्सर अपने मुख्य शाखा (main branch) की जरुरत पड़ती रहती है।चाहे वो पैसा जमा करने के लिए हो,पूछताछ हो या फिर किसी जरुरी documents को submit करना हो।
अगर आप एक SBI ACCOUNT HOLDER है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक आपके अकाउंट को पूरे भारत में किसी भी शाखा में transfer कराने की सुविधा मुहैया कराती है।
आज के इस पोस्ट में हम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच कैसे ट्रान्सफर करते हैं इसके बारे में जानेंगे यानि how to transfer sbi account from one branch to another branch in hindi.
State bank of india के अकाउंट को दूसरे ब्रांच में ट्रान्सफर कराने की आखिर आवश्यकता क्या है पहले इस पर एक नज़र डालते हैं-
एक आवेदन पत्र बैंक मैनेजर के नाम से लिखें जिसमें अपने शाखा स्थानांतरित करने के कारण को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।
आवेदन पत्र के लिये नाम ,अकॉउंट नंबर, CIF नंबर ,नए शाखा का ब्रांच कोड पहले से तैयार रखें।
मैं SBI ब्रांच स्थानांतरण के लिए नीचे एक फॉर्मेट बता रहा हूँ आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं-
Note- ब्रांच ट्रान्सफर करने का कारण अलग अलग हो सकता है।
मैं अपना अकाउंट नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जिसका ब्रांच कोड xxxxx में ट्रान्सफर कराना चाहता हूँ।
नोट -ब्रांच कोड लिखना जरुरी है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी बैंक सम्बंधित कार्य बाधित ना हो इसलिए जल्द से जल्द मेरे खाते को ट्रान्सफर करने की कृपा करें।