एक छोटे Business को बड़ा कैसे बनाये
आज के समय हर ब्यवसाय मंदा या कहे घाटे में चल रहा है ओर इसका सबसे बड़ा कारण कोरोना जैसी महामारी है,बाजार में उत्पादों की मांग कम हो गयी है जिसके कारण ब्यवसाय के हर छेत्र में गिरावट आ गई है
मैं आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जिससे कि आप अपने ब्यवसाय को छोटे स्तर से बड़े स्तर तक ले जा सकतें है
तो आइए समझते है वो ऐसी कौन सी बातें है जिन्हें आप अपना कर अपने छोटे से बिज़नेस को बड़ा बना सकते है
revenue graph
जमाना बदल रहा है और जमाने के साथ आपको अपने बिजनेस में बदलाव लाना जरूरी है अपने प्रोडक्ट को दूसरे के प्रोडक्ट्स से अच्छा ओर आकर्षक दिखाने के लिए प्रोडक्ट्स के डिसाइन ओर पैकेजिंग पर ध्यान देना होगा,
अपने प्रोडक्ट के डिसाइन ओर पैकेजिंग को आकर्षक बनाएं ताकि लोग आपके प्रोडक्ट को देखते ही खरीदने का मन बना लें
“जो नया है वही बिकता है”
अगर आपको अपने प्रोडक्ट को मार्किट में ज्यादा बिकते हुए देखना चाहते है तो आपको अपने प्रोडक्ट का दाम अपने कंपिपिटर्स के प्रोडक्ट्स के दाम से थोड़ा कम रखना होगा ताकि लोग आपके प्रोडक्ट्स को ज्यादा परिमाण में खरीद सके और आपका रेगुलर कस्टमर्स बन सके
“कम दाम में बेचो ज्यादा बेचो”
बिज़नस को स्टाइलिश बनाईए से तात्पर्य ये है कि अपने बिज़नस को जितना हो सके आकर्षक बनाने की कोशिश कीजिये
अगर आपका कोई दुकान या आफिस है तो उसे साफ सुथरा बनाइये ताकि कस्टमर आपके दुकान या आफिस में जब आये तो उन्हें एक अच्छा परिवेश मिले ताकि वो कस्टमर आपके पास हर बार आने से न झिझके
“स्टाइल में रहोगे तो लोग देखेंगे जरुर “
आप जानते ही है कि लोग ऑफर्स के पीछे कितना भागते है जहाँ लोगो को ऑफर मील जाय वहा लाइन लग जाती है इसी तरह अगर आपको भी अपना प्रोडक्ट ज्यादा ओर जल्दी बेचना है तो आपको भी छोटे छोटे ऑफर्स को अपनाना होगा
“ऑफर्स लाओ कस्टमर बढाओ”
graph
आपके दुकान या आफिस में कोई भी कस्टमर आये चाहे वो छोटा कस्टमर हो या बड़ा आपको उन सभी कस्टमर को एक समान देखना है और उन सभी से आदर पूर्वक पेश आना है,
अगर आपका कोई कर्मचारी आपकी अनुपस्थिति में आपके कस्टमर से अनुचित ब्यवहार करे तो तुरंत उसकी गलती सुधारे ओर छमा मांगे तक कस्टमर रुष्ट न हो जाये
“ब्यवहार अच्छा रहने से रिश्ते बेहतर होतें है”
आज पूरी दुनिया ऑनलाइन है आप GoDaddy से डोमेन लेकर ऑनलाइन अपना website बना सकते है,आपको आपका कस्टमर ऑनलाइन भी मिलेगा बस आपको थोड़ा आधुनिक होने की जरूरत है
समय के साथ,अपने बिज़नेस को ऑनलाइन रजिस्टर कीजिए उसकी मार्केटिंग कीजिये सोशल मीडिया का सहारा लेकर इससे आपकी कस्टमर की संख्या बढ़ेगी और आपकी मार्केटिंग भी होगी
“अपनी दुकान को ऑनलाइन ले आइए”
अगर आपको अपने बिज़नेस में तरक्की चाहिए तो इस बात को आप गांठ बांध लीजिये की आपको कभी भी किसी भी ग्राहक से धोकाधड़ी नही करनी चाहिए
अगर ऐसा होता है तो आपका ब्यवसाय चलेगा तो नही उल्टा बदनाम हो जाएगा इसीलिए जितना हो सके अपने ब्यवसाय में पारदर्शिता लाने की कोशिश कीजिये
“ब्यवसायिक पारदर्शिता ग्राहक का प्रिय है”
मैंने इस लेख के द्वारा आपको बताया की chote business ko bada kaise banaye अपने छोटे से ब्यवसाय को बड़ा कैसे बनाये अगर आप इन सभी बातो को अपनाएंगे तो जरुर आपका बिसनेस तरक्की करेगा और बड़ा बनेगा